प्रिय छात्राओं एवं अभिभावकगण,इन्दु-तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज की वेबसाईट पर आप सभी का हार्दिक अभिनंदन | बिक्रमगंज मुख्यालय का यह प्रथम एवं एकमात्र महिला महाविद्यालय है, जो अपने भवन-भूमि में सुसज्जित है | महाविद्यालय संघर्ष के दौर से गुजरते हुए अपने जीवन का 29 साल पुरा किया है | शानदार विश्वविद्यालय परीक्षाफल और स्वतंत्र शैक्षणिक परिवेश के कारण यह महाविद्यालय दूर-दूर के छात्रों के लिये भी आकर्षण का केंद्र रहा है | सहज ग्रामीण परिवेश तथा विकासशील नगर के काव नदी के तट पर अवस्थित यह महाविद्यालय शिष्ट, अनुशासित और आदर्शपूर्ण शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है | यह कॉलेज स्नातक कला संकाय के 21 विषयों एवं विज्ञान संकाय के 5 विषयों में पास एवं प्रतिष्ठा स्तर तथा वाणिज्य संकाय एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम डी. सी. ए. स्तर तक शिक्षा प्रदान करता है |
इस महाविद्यालय की इस महाविद्यालय की स्थापना देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व० इन्दिरा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर 19 नवम्बर 1983 को पूर्व मंत्री स्व० गिरीश नारायण मिश्र की अध्यक्षता में तत्कालिन क्षेत्रीय सांसद, शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्व० तपेश्वर बाबू के द्वारा किया गया | स्व० तपेश्वर बाबू कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे तथा शिक्षा एवं सहकारिता के क्षितिज पर प्रखर सितारे थे जिन्होंने विश्व स्तर पर सहकारिता का परचम लहराया | सहकारिता के सबल स्तम्भ, समर्पित समाजसेवी, अग्रणी शिक्षा प्रेमी, कुशल राजनितिज्ञ, सफल प्रशासक तथा असाधारण बहुआयामी प्रतिभा के धनी स्व० तपेश्वर बाबू के अथक प्रयास से सन् 1988 में बिहार सरकार द्वारा कला संकाय में स्नातक पास स्तर का सम्बन्धन प्राप्त हुआ | स्व० तपेश्वर सिंह पूर्व सांसद द्वारा स्थापित इन्दु-तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज विक्रमगंज (रोह्तास) के परिसर में स्व० तपेश्वर बाबू का आदमकद प्रतिमा का अनावरण उनके जन्म दिवस (20 जुलाई, 2011) के शुभ अवसर पर महामहिम श्री निखिल कुमार, राज्यपाल नागालैंड द्वारा तथा विशिष्ठ अतिथि डॉ० तपन कुमार शांडिल्य, (कुलपति वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा) एवं डॉ० ईश्वर चन्द्र कुमार (पूर्व कुलपति वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा) के अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया |
डॉ० बिनोद कुमार सिंह
(उप-प्रधानाचार्य)
इन्दु-तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज.
विक्रमगंज (रोह्तास) मोबाइल न0-9473366564
Stay Up to Date With Whats Happening